पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश के विकास में अग्रवाल समाज ने किया अहम योगदान : विजय

देश के विकास में अग्रवाल समाज ने किया अहम योगदान : विजय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाले समाज के 20 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

अग्रवालसमाज द्वारा शहर के किला रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन जयंती सप्ताह का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया। इसके साथ ही समूचा अग्रवाल समाज अपने पितृपुरुष महाराजा अग्रसेन की जयंती पर्व के उल्लास में डूब गया है। 25 सितंबर तक चलने वाले अग्रसेन सप्ताह के तहत युवक संघ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

अग्रसेन सप्ताह का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को रात्रि 8 बजे शहर के किला रोड स्थित अग्रवाल भवन में विधायक दुर्गालाल विजय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ.एके गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभूदयाल अग्रवाल ने की। इस मौके पर भारत के विकास में अग्रवाल समाज की भूमिका विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक दुर्गालाल विजय ने कहा कि देश के आर्थिक सामाजिक विकास में अग्रवाल समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षा, चिकित्सा और व्यवसाय के क्षेत्र में अग्रवाल समाज के योगदान को रेखांकित किया।

वहीं वर्ष 2013-14 मेंं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाले समाज के 20 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

अग्रसेन जयंती सप्ताह के चेयरमेन गणेश गर्ग ने बताया कि 19 से 25 सितंबर तक चलने वाले जयंती सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ युवक, युवतियों और महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

अग्रसेन जयंती सप्ताह का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि विधायक दुर्गालाल विजय।