नौ साल की बालिका से रेप का प्रयास
श्योपुर | बड़ौदाथाना क्षेत्र के बेहड़ावद गांव में एक 9 साल की लड़की के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना एक सप्ताह पहले की है। लड़की के परिजन ने शनिवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया। टीआई सतीश सिंह चौहान ने बताया कि बेहड़ावद गांव में एक 9 वर्षीय लड़की अपनी नानी के यहां आई हुई थी। इसी गांव के युवक शिकेन्द्र पुत्र जगदीश गुर्जर (18) ने लड़की को कमरे में बंद कर लिया। घटना गत शनिवार की है। घटना के छह दिन बाद जब शुक्रवार को लड़की की नानी और परिजन वापस आए तो उसने सारी आपबीती बताई। बाद में परिजन ने लड़की के साथ बड़ौदा थाने पहुंचकर रिपोर्ट की। आरोपी फरार है।