मोबाइल के विवाद में युवक पर हमला
श्योपुर | मानपुरथाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में मोबाइल के विवाद में एक युवक पर दो नामजद लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मंशाराम पुत्र गेताराम बंजारा 27 साल ने मानपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट मेें बताया कि आरोपी शम्भू जगदीश बंजारा ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मऊआमार में पुरानी रंजिश पर हरिसिंह पुत्र फूलसिंह बंजारा 22 साल की मुखराम पुत्र सरवन बंजारा ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दे डाली।