खुले मेनहोल में गिरी मासूम बच्ची
खुले मेनहोल में गिरी मासूम बच्ची
श्योपुर |शहर केगांधीनगर में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर के सामने खेल रही डेढ़ साल की माहीन पुत्री मुस्तकीम अंसारी नलपाइप लाइन के खुले मेनहोल में गिर गई। साथ मेें खेल रही उसकी बहन आइशा ने फौरन घरवालों को सूचना दी। इसकेे बाद ताऊ नौशाद मंसूरी ने दौड़कर बच्ची को गड्ढे से निकाला। हादसे के बाद बिना जाल के खुले पड़े मेनहोल के गड्ढों के कारण हो रहे हादसों पर लोगों ने नगरपालिका प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया है।