पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोलेरो डंपर से टकराई, दो एसडीओ ड्राइवर घायल

बोलेरो डंपर से टकराई, दो एसडीओ ड्राइवर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढेंगदा वन चौकी के सामने शिवपुरी-पाली हाईवे पर हुआ हादसा।

भास्करसंवाददाता| श्योपुर

शिवपुरी-पालीहाईवे पर रविवार सुबह वन विभाग की बोलेरो जीप एक डंपर से जा टकराई। हादसे में जीप सवार दो एसडीओ को मामूली चोटें आई हैं। जबकि ड्राइवर भी जख्मी हो गया। हादसा ढेंगदा वन चौकी के सामने सुबह साढ़े छह बजे हुआ। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।

रविवार को ग्वालियर में सीसीएफ ने वनविभाग के अफसरों की एक जरूरी मीटिंग बुलाई थी। श्योपुर से इस मीटिंग में शामिल होने के लिए एसडीओ राकेश कुमार डामोर और महिला एसडीओ प्रियंका चौधरी विभाग के ही सरकारी वाहन में सवार होकर ग्वालियर जा रहे थे। अल सुबह साढ़े 6 बजे इनकी बोलेरो जीप श्योपुर से तीन किलोमीटर दूर ढेंगदा वन चौकी के सामने पहुंची ही थी कि सामने से रहे एक डंपर से बोलेरो जा भिड़ी। हादसे मे बोलेरो सवार दोनों एसडीओ को अंदरूनी चोटें आई हैं। जबकि ड्राइवर हरिशंकर शर्मा भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने सिर्फ डंपर को जब्त कर लिया, बल्कि चालक को भी हिरासत में ले लिया।