- Hindi News
- माफिया बेखौफ, वन विभाग लाचार डेढ़ माह में दो अफसरों पर हमले
माफिया बेखौफ, वन विभाग लाचार डेढ़ माह में दो अफसरों पर हमले
पुलिस ने सात नामजद समेत कई अज्ञात हमलावरों पर दर्ज किया केस।
भास्करसंवाददाता| श्योपुर
फॉरेस्टकी जमीन माफिया के लिए सोना उगल रही है। इसलिए की माफिया सिर्फ जमीन पर कब्जा रहे हैं, बल्कि उसे जोतकर खेती भी कर रहे हैं। जंगली इलाकों में फॉरेस्ट जमीन पर खेती होने से साल-दर-साल खेती का रकबा बढ़ रहा है और जंगल सिमटता जा रहा है। बेखौफ माफिया पर कार्रवाई करने में वन विभाग लाचार साबित हो रहा है। कार्रवाई करने से पहले ही वनकर्मियों पर हमले हो रहे हैं। डेढ़ माह के भीतर ही फॉरेस्ट अफसर दो जानलेवा हमलों का शिकार हो चुके हैं।
शनिवार को भी वन विभाग की टीम पर बमनवास के जंगल में फॉरेस्ट जमीन जोत रहे दबंगों ने सिर्फ हमला किया। बल्कि माफिया के लोग वनकर्मियों से दो बंदूक और जब्त किया गया ट्रैक्टर भी छीन ले गए। इस हमले में डिप्टी रेंजर नजर मोहम्मद काे कुल्हाड़ी से चोट लगने के कारण एक कान भी कट गया था। उन्हें गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है। दो वनरक्षकों को भी हमले मेें गंभीर चोटें आई हैं।
अब अत्याधुनिक तरीकों का सहारा लेंगे...
^यहसही है कि जंगल में माफिया सक्रिय है। माफिया पर लगाम लगाने के लिए अब हम नई योजना बनाने जा रहे हैं। कुछ अत्याधुनिक तरीके हैं, जिनकी मदद से माफिया के दुस्साहस को रोका जाएगा। एसकेदुबे, डीएफओ,सामान्य वन मंडल, श्योपुर
हमले में घायल डिप्टी रेंजर। (फाइल फोटो)
शनिवार को बमनवास में फॉरेस्ट जमीन को जोत रहे दबंगों पर कार्रवाई कर लौट रही वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने के सिलसिले मेें रविवार को पुलिस ने सात नामजद और पन्द्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं हमलावरों द्वारा वनकर्मियों से छीनी गई दोनों बंदूकें जंगल से बरामद कर ली गई हैं। अगरा एसओ वीएस यादव ने बताया कि आरोपी उम्मेद सिंह, नरेश धाकड़ बाईसराम, विश्राम, पंचम धाकड़, सुशीला प|ी नरेश, अनार सिंह गुर्जर निवासीगण बमनवास के खिलाफ कई धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
हमलावरों पर मामला दर्ज, छीनी गई बंदूकें जंगल में मिलीं
{ 28 जुलाई 2013 को जंगल कटने की सूचना पर वन विभाग की टीम खोड़ी बीट के कोटका इलाके में पहुंची। यहां वन विभाग की टीम को देखते ही लकड़ी काट रहे लोगों ने वनकर्मियों पर लाठी-कुल्हाड़ी से हम