भारतीय किसान संघ की आमसभा कल
श्योपुर | किसानोंकी विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ की एक आमसभा कल 23 सितंबर को रखी गई है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रमेशचंद गुप्ता ने बताया कि गांधी पार्क पर दोपहर 12 बजे से आमसभा आयोजित की जाएगी। आमसभा को प्रांतीय उपाध्यक्ष रामाधार शर्मा संबोधित करेंगे। गुप्ता ने बताया कि आमसभा के बाद किसानों की समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।