पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन ने दबंगों से मुक्त कराई 13 आदिवासियों की जमीन

प्रशासन ने दबंगों से मुक्त कराई 13 आदिवासियों की जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासन ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई कर एक बार फिर आदिवासियों को जमीन पर काबिज कराया है।

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

श्योपुरतहसील के सेमल्दा गांव में दबंगई दिखाकर आदिवासियों की जमीन पर फसल उजाड़कर फिर से कब्जा जमाने वाले दबंगों को बेदखल कर रविवार को प्रशासन ने 13 आदिवासियों को मौके पर काबिज कराया है। दबंगों के कब्जे से मुक्त कराई गई इस 60 बीघा जमीन पर आदिवासियों को मौके पर कब्जा दिलाने के बाद अब प्रशासन की निगरानी में जल्द ही सरसों की बोवनी कराई जाएगी। अपना हक मिलने पर गांव की आदिवासी बस्ती मेंं जश्र का माहौल है।

गौरतलब है सेमल्दा गांव निवासी 13 सहरिया परिवार के नाम आवंटित की गई 60 बीघा जमीन को जोतकर दबंग लंंबे समय से खेती कर रहे थे। तत्कालीन कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल की पहल पर प्रशासन ने 13 अगस्त 2014 को सिर्फ दबंगों के कब्जे से जमीन मुक्त कराई। बल्कि यहां बाजरा और मक्का की बोवनी भी कराई थी। आदिवासी परिवार खेतों में खड़ी फसल की रखवाली कर रहे थे कि चचिया थाना जौरा जिला मुरैना के दबंगों ने सिर्फ जमीन पर खड़ी फसल ट्रैक्टर से उजाड़ दी, बल्कि जमीन पर पुन: कब्जा भी कर लिया। साथ ही विरोध करने आए आदिवासी परिवारों के साथ मारपीट कर उन्हें धमकाया गया। यहां तक थाने में रिपोर्ट करने से भी रोका।

जो जमीन प्रशासन ने दबंगों से मुक्त कराकर सहरियाओं को फसल लगाकर सौंपी। उस जमीन में खड़ी फसल को उजाड़ने और पुन: कब्जा कर लेने के खिलाफ सहरियाओं ने कई जगह फरियाद लगाई। लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। दैनिक भास्कर ने 11 सितंबर के अंक में दबंगों ने फिर कब्जाई सहरियाओं की जमीन शीर्षक से फोटो सहित खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने तहसीलदार प्रदीप शर्मा को सिर्फ जमीन मुक्त कराने के आदेश दिए, बल्कि दबंगों के खिलाफ ढोढर पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई।

तहसीलदारने सीमांकन कराकर सहरियाओं को सौंपी जमीन, रबी फसल की बोवनी होगी: तहसीलदारप्रदीप शर्मा कलेक्टर के आदेश पर सेमल्दा गांव में पहुंचे। उनके साथ राजस्व टीम और पुलिस भी थी। तहसीलदार ने अपनी देखरेख में सिर्फ जमीन को दबंगों के कब्जे से छुड़वाया बल्कि उसका पुन: सीमांकन भी कराया। इसके बाद जमीन सहरियाओं को सुपुर्द कर दी गई। रबी सीजन में सहरियाओं के लिए यहां सरसों आदि की बोवनी की जाएगी। इसके