विजयपुर में विशेष मतदाता कैंप 25 को
कलेक्टरएवं जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय सिंह की निगरानी में स्वीप योजना अंतर्गत विशेष मतदाता कैंपो का आयोजन जिलेभर में किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केके सिंह गौर ने बताया कि मतदाता जागरुकता के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय विजयपुर पर 25 सितम्बर को कैंप लगेगा। इसी प्रकार तहसील कार्यालय वीरपुर पर 27 सितम्बर को, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय श्योपुर पर 30 सितम्बर को, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय श्योपुर पर 14 अक्टूबर को, पोस्ट ऑफिस कार्यालय विजयपुर पर 15 अक्टूबर को और लीड बैंक वीरपुर पर 17 अक्टूबर को कैंप लगाए जाकर मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए जागरूक किया जाएगा।