- Hindi News
- जिले में ढाई माह में सामने आए मलेरिया के 900 मरीज
जिले में ढाई माह में सामने आए मलेरिया के 900 मरीज
जिला अस्पताल में जमीन पर बैठकर मरीजों की मलेरिया जांच के लिए स्लाइड बनाती महिला नर्स।
स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम धराशायी, मलेरिया प्रभावित गांवों में मलेरिया की दवा का छिड़काव हुआ ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
बीतेढाई माह में ही मलेरिया के 900 से ज्यादा मरीज सामने गए हैं। अगस्त, जुलाई और सितंबर में अब तक 900 मरीज मलेरिया के दर्ज किए गए हैं। जबकि इससे पूर्व जनवरी से जून तक मलेरिया रोगियों की संख्या 400 के आसपास दर्ज की गई थी। इस प्रकार अब तक चालू वर्ष में 1300 मरीज मलेरिया पॉजीटिव मिले हैं।
जिला अस्पताल में मरीजों के साथ बेकद्री हो रही है। गुरुवार को अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को एक महिला नर्स की दबंगई का सामना करना पड़ा। दरअसल यह महिला नर्स मलेरिया रुम से बाहर आकर जमीन पर बैठ गई और स्लाइड बनाने लगी। मरीजों ने इसका विरोध किया तो नर्स ने उनसे बदतमीजी से बात की। मजबूरन मरीजों को जमीन पर बैठकर स्लाइड बनाना पड़ी। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. एसके. तिवारी का कहना है कि एएनएम मंजू त्यागी डॉक्टरों के साथ मलेरिया रूम में बैठने को लेकर आए दिन विवाद कर रही है। नर्स के खिलाफ हम अनुशासनात्मक कार्रवाई कर रहे हैं।
इधरविधायक बोले- जल्द ही इलाज नहीं मिला तो कई लोग मर जाएंगे: विजयपुरके कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी आदिवासी इलाकों का दौरा किया। यहां बीमारी से पीड़ितों की हालत देखकर विधायक खुद दंग रह गए। गुरुवार को भी आधा दर्जन गांवों में पहुंचे विधायक को हर घर में बीमारी पीडि़त मिले। कोई मलेरिया की जकड़ मेें था तो किसी को वायरल फीवर और डायरिया ने अपनी चपेट में ले रखा था। बीमारी बच्चों की संख्या भी उन्हें अच्छी खासी तादाद में मिली। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए विधायक रावत ने दावा किया कि एक भी गांव में स्वास्थ्य विभाग ने तो मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव किया है और ही अन्य इंतजाम। उन्होंने कहा कि बीमारी ग्रस्त मरीजों को जल्द ही इलाज नहीं मिला तो महामारी का सिलसिला बढ़ जाएगा। विधायक शुक्रवार को कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया के साथ भी बैठक करने वाले हैं।
एकदर्जन गांवों में बीमारी का प्रकाेप: बांसेडके अलावा सेसईपुरा की रेशम बस्ती, बांसरैया, कटीला, कपिला, सेसईपुरा, मोरावन, बाढ़, खिरखिरी, कुंड, लुहारी, करियादेह,