पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बाइक के टकराने से छह लोग घायल

दो बाइक के टकराने से छह लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गसवानी थाना क्षेत्र मेें गुरुवार शाम हुआ हादसा।

भास्कर संवाददाता|श्योपुर

गसवानीमार्ग पर खुरका गांव के पास गुरुवार शाम विपरीत दिशा से रही बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए विजयपुर अस्पताल ले जाया गया है।

गसवानी-खुरका रोड पर गुरुवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार दो एक बाइक आमने सामने टकरा गईं। दोनों बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। हादसे में बाइक सवार अर्जुन जमादार, साजन जमादार, संजय जमादार तथा विश्वंभर धाकड़, श्रीराम धाकड़ और मुंशीलाल धाकड़ घायल हो गए।

सभी घायलों का इलाज विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।