- Hindi News
- ट्रक यूनियन और गल्ला व्यापारियों का मामला थाने पहुुंचा
ट्रक यूनियन और गल्ला व्यापारियों का मामला थाने पहुुंचा
जैदाकृषि उपज मंडी से माल के परिवहन की बात को लेकर व्यापार मंडल और ट्रक यूनियन में फिर से ठन गई है। गुरुवार शाम ट्रक यूनियन के लोग तथा गल्ला व्यापारी सिटी कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की है।
माल के परिवहन को लेकर ट्रक यूनियन और व्यापारियों के बीच विवाद के चलते दो दिन मंडी बंद रही थी। बुधवार को प्रशासन के हस्तपेक्ष के बाद मंडी खुली ही थी कि गुरुवार शाम को फिर दोनों पक्षों के बीच माल के परिवहन को लेकर विवाद हो गया। व्यापारियों का कहना है कि गुरुवार को तीन बजे मंडी में ट्रक में माल लोड किया जा रहा था। तभी एक दर्जन शरारती लोगों ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से अभद्रता की। जबकि ट्रक यूनियन का कहना है कि व्यापारी ओवरलोडिंग करते हैं। जब हमने इसका विरोध किया तो वे लडऩे-झगडऩे पर आमदा हो गए। उधर सिटी कोतवाली टीआई एचएस रावत का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत की जांच की जा रही है।