पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकाल का एक माह बचा, खरीदी के काम में तेजी

कार्यकाल का एक माह बचा, खरीदी के काम में तेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा शासित नपा परिषद का कार्यकाल एक माह शेष, खरीदी जा रही क्विक रिसपॉंस व्हीकल मशीन

नगरपालिका कार्यालय(फाइल फोटो)।

^क्विक रिस्पांस व्हीकल खरीदने के लिए हमने ऑर्डर जारी कर दिए हैं। माह के अंत तक यह मशीन हमें मिल जाएगी। वॉटर फॉम टेंडर फायरब्रिगेडभी इसी माह के अंत तक रही है। मीरागर्ग, अध्यक्ष,नगरपालिका, श्योपुर

भास्कर संवाददाता| श्योपुर

नगरपालिका परिषद का कार्यकाल एक माह का शेष बचा है। ऐसे में नगरपालिका अब जाती बेला में खरीदी का खेल खेलने जा रही है। अगस्त माह में वाटर फॉम टेंडर फायर ब्रिगेड का ऑर्डर देने के बाद नगर पालिका ने शहर के लिए सितंबर माह में एक और मशीन खरीदने की तैयारी कर ली है। इस बार नगरपालिका क्विक रिस्पांस व्हीकल खरीदने जा रही है। त्वरित कार्रवाई करने में कारगर इस मशीन को सड़क हादसों में फंसे लोगों को निकालने और आग बुझाने में इस्तेमाल किया जाएगा।

मौजूदा भाजपा शासित नगरपालिका परिषद का कार्यकाल महज एक माह शेष बचा है। ऐसे में नपा ने जाती बेला में विकास कार्यों में तो दिलचस्पी ले ही रखी है। साथ ही नपा सामान खरीदी पर भी विशेष ध्यान दे रही है। यही वजह है कि अब नपा के द्वारा क्विक रिस्पांस व्हीकल खरीदी जा रही है। नपा ने बकायदा इसके लिए सिर्फ टेेंडर कॉल किए हैं। बल्कि इंदौर की एक कंपनी को ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं। उम्मीद है कि माह के अंत तक नपा को यह मशीन मुहैया हो जाएगी।

क्याखासियत है क्विक रिस्पांस व्हीकल की: क्विकरिस्पांस व्हीकल त्वरित कार्रवाई करने मेंं सक्षम है। यह मशीन एक्सीडेंटल केस में ज्यादा प्रयोग में लाई जाएगी। मसलन मशीन सड़क हादसे के दौरान वाहन में फंसे लोगों को पलक झपकते ही बाहर निकाल देगी। इसलिए कि इसमें विशेष तरह के औजार , कटर आदि होंगे। मशीन में हाईप्रेशर भी होगा। जिसको आगजनी की घटना में उपयोग किया जाएगा।

वाटरफॉम टेंडर फायरब्रिगेड जल्द ही: नगरपालिकाने अगस्त माह में ही वाटर फॉम टेण्डर फायरब्रिगेडखरीदने के लिए ही दिल्ली की एक कंपनी को ऑर्डर जारी कर दिए थे। बताया जाता है कि यह फायरब्रिगेडनपा को जल्द ही मिल जाएगी।