- Hindi News
- स्कूली बच्चों से भरे ऑटो में ट्रैक्टर ने टक्कर मारी
स्कूली बच्चों से भरे ऑटो में ट्रैक्टर ने टक्कर मारी
दो स्टूडेंट सहित ऑटो चालक घायल।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
शहरके पाली रोड पर स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना गुरुवार दोपहर सेंंटपयस स्कूल के सामने हुई। हादसे में दो स्टूडेंट सहित ऑटो चालक घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार को सेंटपयस स्कूल के बच्चों से भरा ऑटो सोंई की तरफ जा रहा था। तभी स्कूल के दरवाजे पर पाली की तरफ से रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने तेजी लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। चोट लगने से सोंई निवासी महेन्द्र यादव की दो पुत्रियां यशस्वी (06)लक्षिता यादव (04) घायल हो गईं। जबकि ऑटो के ड्राइवर राजू शिवहरे के भी सिर, हाथ में चोटे आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
घायल बच्चे ऑटो चालक।