- Hindi News
- 58 सचिव रोजगार सहायकों का एक दिन का वेतन काटा
58 सचिव-रोजगार सहायकों का एक दिन का वेतन काटा
कृषिमहोत्सव की बैठक से गैरहाजिर रहने पर जनपद पंचायत सीईओ नितिन भट्ट ने 58 ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायकों का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया है। सीईओ भट्ट ने बताया कि गुरुवार को यहां जनपद पंचायत सभागार में ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों की कृषि महोत्सव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक से 21 ग्राम पंचायतों के सचिव और 37 रोजगार सहायक नदारद रहे। लिहाजा सभी के खिलाफ एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।