- Hindi News
- बिजली का तार डालने पर विवाद भाई बहन को पीटा
बिजली का तार डालने पर विवाद भाई-बहन को पीटा
डीपीपर बिजली के तार डालने की बात को लेकर हुए विवाद में भाई-बहन की मारपीट कर दी गई। घटना गोडाखेड़ी गांव की है। देहात एसओ रामवीर सेंथिया ने बताया कि ओमप्रकाश पुत्र काडूलाल मीणा उम्र 27 साल निवासी गोडाखेडी गांव की डीपी पर तार डाल रहा था। जिसका विरोध पप्पू मीणा ने किया। इस पर बात पर दोनों में मुंंहवाद हो गया। कुछ देर बाद पप्पू मीणा, धारासिंह मीणा, अरम सिंह मीणा पुत्रगण बालाराम मीणा ने मिलकर ओमप्रकाश की केवल मारपीट कर दी, बल्कि गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। उधर जब बहन ने बीच- बचाव किया तो उसकी भी मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आधीरात को कटार सिंह की बगीची पर पथराव, मामला दर्ज: शहरके पाली रोड पर ग्राम रायपुरा के पास स्थित कटार सिंह की बगीची पर आधी रात को पथराव हो गया। हालांकि चोट किसी को नहीं लगी। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।रात डेढ़ बजे कटार सिंह की बगीची पर अचानक किसी ने पथराव करना शुरू कर दिया। आहट होने पर यशवीर जाट की नींद खुल गई और उसने झांककर देखा तो बर्धा रोड पर रहने वाला जगमोहन पुत्र गोवर्धन मीणा पथराव कर रहा था।