- Hindi News
- सड़क किनारे खेल रही बालिका को टक्कर मारी
सड़क किनारे खेल रही बालिका को टक्कर मारी
श्योपुर|रायपुरा गांवमें सड़क किनारे खड़ी एक बालिका को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिका को घायल होने पर जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। राधिका ईंट भट्टा रायपुरा पर रहने वाले सुंदर सिंह जाटव की 10 वर्षीय बेटी ऊषा सड़क किनारे खेल रही थी, तभी श्योपुर से सोंई की तरफ जा रहे बाइक चालक ने बालिका को टक्कर मार दी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।