रामलीला का मंचन आज से
श्योपुर|शहर केशिवपुरी रोड स्थित श्री रामतलाई हनुमान मंदिर पर कल 19 सितम्बर से 64 वांं रामलीला महोत्सव शुरू हो रहा है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। श्री रामलीला महोत्सव समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी एवं सचिव अनिल दुबे ने बताया कि इस महोत्सव की शुरुआत शिव- पार्वती संवाद एवं नारद मोह मंचन के साथ होगी।