- Hindi News
- नगरीय निकाय चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
नगरीय निकाय चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी गठित: त्रि-स्तरीयपंचायतों के आम निर्वाचन में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी का गठित कर दी गई है। इन निर्देशों के क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय सिंह की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी केके सिंह गौर ने बताया कि जिला स्तर पर गठित की गई स्टैंडिंग कमेटी में पुलिस अधीक्षक डीके सिंह, सीईओ जिला पंचायत डीके मौर्य, अपर कलेक्टर डीके मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी श्योपुर एससी तिवारी, विजयपुर एमके माथुर, कराहल एचसी कोरकू को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
भास्कर संवाददाता| श्योपुर
कलेक्टरएवं जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय सिंह द्वारा स्थानीय निर्वाचन त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय 2014-15 को दृष्टिगत रखते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केके सिंह गौर ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी को मतदाता सूची के अंतर्गत त्रि-स्तरीय पंचायत, नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के लिए मतदाता सूची तैयार कराने संबंधी संपूर्ण कार्य एवं मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने, सामग्री व्यवस्था के अंतर्गत सामग्री, व्यय लेखा, वित्तीय प्रबंधन, वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी का दायित्व नोडल अधिकारी के रूप में दिया गया है।