- Hindi News
- घर में घुसे युवक को पकड़ा, चोरी के आरोप में गिरफ्तार
घर में घुसे युवक को पकड़ा, चोरी के आरोप में गिरफ्तार
श्योपुर| शहरकी ब्लॉक कॉलोनी में बीती रात घर में घुसे एक युवक को पकड़ लिया गया। बाद में इस युवक को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सिटी कोतवाली टीआई एचएस रावत ने बताया कि तेजपाल पुत्र नेपाल सिंह के मकान में बीती रात एक युवक घुस गया। आहट होने पर परिजन ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक भरत पुत्र लक्ष्मण शर्मा (22) को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से तेजपाल ङ्क्षसह के घर से चुराया गया एक मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।