- Hindi News
- पांच नए हैंडपंप के लिए 4 लाख 40 हजार मंजूर
पांच नए हैंडपंप के लिए 4 लाख 40 हजार मंजूर
श्योपुर| कलेक्टरधनंजय सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत श्योपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र विजयपुर के विधायक रामनिवास रावत की अनुशंसा पर नवीन हैण्डपंप खनन हेतु कुल 4 लाख 40 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना अधिकारी एसडी माथुर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र विजयपुर के अंतर्गत ग्राम गोहटा के शाक्य मोहल्ला, ग्राम इकलौद में संग्राम सिंह जादौन एवं अमरसिंह गुर्जर के मकान के पास, रावत मोहल्ले में तथा बद्री सचिव के मकान के पास क्रमश: 5 नवीन हैण्डपंप खनन हेतु 88-88 हजार रुपए के मान से 4 लाख 40 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।