जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कल
श्योपुर| जिलाकांग्रेस कमेटी की एक बैठक कल 20 सितंबर को आयोजित की गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान ने बताया कि बैठक श्रीराम धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बैठक में नगरपालिका चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए पोलिंग बूथ कमेटियों के गठन एवं चुनाव समिति का गठन किया जाएगा।
नागदामें इण्डेन ग्रामीण वितरक का शुभारंभ: जिलामुख्यालय पर पहुंचकर गैस के लिए परेशान होने वाले ग्रामीणों के लिए खुशखबरी है। ग्राम नागदा में इण्डेन ग्रामीण वितरक की शुरूआत कर दी गई है।नागदा इण्डेन ग्रामीण वितरक के मुताबिक गांव नागदा के लिंक रोड पर एजेंसी का दफ्तर है, जहां नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।