नागदा में पशु चिकित्सा शिविर आज
श्योपुर| कलेक्टरधनंजय सिंह भदौरिया के आदेश पर पशुओं के उपचार हेतु पशु चिकित्सा शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एमके शर्मा ने बताया कि 19 सितम्बर को श्योपुर विकासखंड के ग्राम नागदा में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 20 सितम्बर को ग्राम बांसरैया 22 सितम्बर को ग्राम गोठरा में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।