पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को मिली भू अधिकार पुस्तिका, 73 पेंशन प्रकरण मंजूर

किसानों को मिली भू-अधिकार पुस्तिका, 73 पेंशन प्रकरण मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर में 415 शिकायतों का हुआ निराकरण।

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

आदिवासीविकासखंड कराहल के ग्राम सुबकरा में आयोजित हुए जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने 82 किसानों को भू-अधिकार पुस्तिका मुहैया कराई। वहीं पेंशन के भी 73 प्रकरण मंजूर किए गए। शिविर में 415 शिकायतों का निराकरण किया गया।

कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर के दौरान ग्राम सुबकरा में पात्र 23 पपशु पालकों की मांग पशु आश्रय शेड एवं 1 किसान द्वारा अपने खेत में मेढ़ बंधान बनाने की मांग पर मेढ़ बंधान का प्रकरण भी संबंधित विभाग के माध्यम से स्वीकृत किया गया।

कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांग पर कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सीएन मिश्रा को मंजूरी से सेसईपुरा 13 किमी, मूंजरी से बागल्दा 6 किमी और बागल्दा से प्यारीपुरा मार्ग निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामवासियों की जाखदा-जागीर में पेड़ काटने की शिकायत पर पेड़ काटने वालो पर कार्यवाही करने के निर्देश बड़ौदा तहसीलदार धीरज गुप्ता को दिए।

लोक कल्याण शिविर में किसान को भू-अधिकार पुस्तिका देते कलेक्टर।