पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू आपदा पीडि़तों के लिए बनाया कंट्रोल रूम

जम्मू आपदा पीडि़तों के लिए बनाया कंट्रोल रूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर| कलेक्टरधनंजय सिंह भदौरिया के आदेश पर जम्मू कश्मीर की बाढ़ में फंसे हुए लोगों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। जिला आपदा नियंत्रण केन्द्र का दूरभाष नम्बर 07530-222631 निर्धारित किया गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी कलेक्टोरेट के अधीक्षक दिलीप बंसल को बनाया गया है। सहायक के रूप में राजस्व निरीक्षक दोजीराम अहिरवार की ड््यूटी लगाई गई है। अपर कलेक्टरडीके मौर्य ने बताया कि मप्र के कुछ जिलों के निवासी जम्मू कश्मीर एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में पर्यटन तथा धार्मिक स्थानों पर फंसे हुए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से ऐसे यात्रियों की मदद की जाएगी।