आधार कार्ड गुम होने पर लोग परमानेंट सेंटर में करा सकते हैं सर्च
श्योपुर |एनरोलमेंट कराने के बावजूद आधार कार्ड नहीं मिलने या गुम होने की स्थिति में अब आप परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर इसे सर्च करा सकते हैं। यूआईडीएआई ने आधार एनरोलमेंट एप्लीकेशन में यह सुविधा मुहैया कराई है। यूआईडीएआई की वेबसाइट पर लोग खुद भी अपने आधार एनरोलमेंट नंबर सर्च कर ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर पर एनरोलमेंट कराते वक्त दी गई जानकारी नाम,पता, पिन कोड नंबर, मोबाइल नंबर बताना होगा। आपका बायोमैट्रिक डाटा भी लिया जा सकता है। ई-आधार को भी ओरिजिनल आधार कार्ड के समान मान्य किया जाएगा।