सुबह 7 बजे से पहले कोचिंग खोली तो संचालक पर होगी कार्रवाई
श्योपुर |शहर में कोचिंग संचालकों पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। शनिवार को प्रभारी एडिशनल एसपी ने कोचिंग संचालकों के लिए निर्देश जारी किए। श्री कुबेर ने बताया कि सुबह 7 बजे कोचिंग सेंटर खुलेंगे और शाम को 7 बजे इन्हें हर हालत में बंद करना होगा। नियमों की अनदेखी करने पर कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।