नियंत्रण के लिए आंगनबाड़ियों व स्कूल में कल लगेगा शिविर
श्योपुर | स्वास्थ्य विभाग द्वारा कृमि नियंत्रण के लिए एल्बेंडाजोल गोली खाने से छूट गए बच्चों के लिए स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 फरवरी को फिर से शिविर लगाया जाएगा। अभियान के तहत जिले में एक से 19 साल तक के डेढ़ लाख बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य है। सीएमएचओ डॉ. पीके मिश्रा बताया कि 10 फरवरी को जिले के सभी आंगनबाड़ी और स्कूलों मेंं बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली की खुराक दी गई थी।