तेंदू पत्ता समिति प्रबंधकों ने की नियमितीकरण की मांग
श्योपुर | तेंदू पत्ता समिति के प्रबंधकों को नियमित करने की मांग को लेकर म.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें बताया कि लघु वनोपज सहकारी समिति का गठन वर्ष 1989-90 में हुआ था, जिनके प्रबंधकों को मानदेय दिया जा रहा है, लेकिन आज तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है।