- Hindi News
- जिले में तीन सब स्टेशन शुरू, 12 गांवों को मिली बिजली संकट से निजात
जिले में तीन सब स्टेशन शुरू, 12 गांवों को मिली बिजली संकट से निजात
नयागांव, लाथ और मयापुर में 33/11 केवीए बिजली सब स्टेशन का विधायक ने किया शुभारंभ।
भास्करसंवाददाता| श्योपुर
जिलेमें तीन नए विद्युत सब स्टेशन और शुरू हो गए हैं। नयागांव, लाथ और मयापुर गांव में 33/11 केवीए के तीन विद्युत सब स्टेशनों का औपचारिक शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक दुर्गालाल विजय ने किया। तीन सब स्टेशनों के शुरू होने से क्षेत्र के तकरीबन एक दर्जन गावों को बिजली संकट से छुटकारा मिल गया है। साथ ही वोल्टेज की समस्या भी दूर हो गई है।
नयागांव, लाथ और मयापुर गांव में डेढ़ साल पहले 1-1 करोड़ रुपए की लागत से मंजूर किए 33/121 केवीए के विद्युत सब स्टेशनों का काम अब जाकर पूरा हो सका है। निर्माण कंपलीट होने के बाद यह सब स्टेशन शुरू कर दिए गए हैं। सब स्टेशनों से बाकायदा 12 गांवों में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। तीनों सब स्टेशन का एक औपचारिक समारोह में विधायक दुर्गालाल विजय ने शुभारंभ किया।
40हजार आबादी को मिलेगा लाभ
नयागांव,लाथ और मयापुर सहित इसके आसपास बसे 12 गांवों को सब स्टेशनों से बिजली की सप्लाई शुरू हो गई है। ढोंढपुर, नयागांव, मयापुर, सेमल्दा हवेली, निमोदा आदि गांवों में सिर्फ अब बिजली सप्लाई का ढर्रा सुधर रहा है, बल्कि पर्याप्त वोल्टेज भी मिलने लगा है। यानी 40 हजार की आबादी को कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिल गई है।