पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा चुनाव में उतरेगी एसडीपीआई

नपा चुनाव में उतरेगी एसडीपीआई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |सोशल डेमोक्रेटिकपार्टी ऑफ इंडिया श्योपुर में आगामी नगरपालिका चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी। प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी। सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए अभी से सक्रिय हो जाएं। यह बात एसडीपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाफिज मंजूर अली ने रविवार को श्रीराम धर्मशाला में कार्यकर्ता एवं अवरनेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजूर अली ने कहा कि आज देश की राजनीति वैचारिक भटकाव का शिकार है। राजनेताओं का लक्ष्य निजी हित साधने के अलावा उद्योगपति और कारपोरेट जगत की सेवा तक सीमित रह गया है। उन्होंने मौजूदा हालात से उबारने के लिए सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया को जमीनी स्तर मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता से सक्रिय योगदान करने का आह्वान किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साजिद सिद्दीकी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी ने श्योपुर नपा से अध्यक्ष सभी वार्डों में पार्षद पदों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।