पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने गांव में भी उद्यमिता पर करें कार्य

अपने गांव में भी उद्यमिता पर करें कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |युवा अपनेगांव में ही उद्यमिता का विकास करते हुए सामाजिक उद्यमिता का उदाहरण पेश करें और स्वरोजगार को अपनाएं। यह बात महाविद्यालय के करियर काउंसर प्राध्यापक डॉ. विपिन बिहारी शर्मा ने कही। वे राजीव गांधी राष्ट्रीय संस्थान युवा विकास श्री पेराम्बदूर एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन श्योपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय टीओटी सोशल इंटरप्रेनरशिप कार्यक्रम के समापन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कैलाश पाराशर ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशिक्षक जयप्रकाश बरूआ, मुन्नालाल गुप्ता उपस्थित थे।