फसल उजाड़कर जमीन जोतने पर मामला दर्ज
श्योपुर |ढोढर थानाक्षेत्र के सेमल्दा गांव में तेरह सहरिया परिवार की खेतों में खड़ी फसल को उजाड़कर जमीन जोतने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसडीओपी अशोक सिंह भदौरिया ने बताया कि सेमल्दा गांव में आदिवासियों की पट्टे की जमीन पर कलेक्टर के आदेश पर अगस्त माह में मक्का-बाजरा की बोवनी कराई गई थी। खेतों में फसल खड़ी ही थी कि इस पर मुरैना जिले के जौरा निवासी बंटी त्यागी ने अपने भाई साथियों के साथ ट्रैक्टर चला दिए। इस दौरान इन लोगों सिर्फ खेतों में खड़ी पूरी फसल उजाड़ दी। बल्कि जमीन को जोतकर उस पर कब्जा कर लिया। पीिड़त सहरियाओं की सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया और बंटी त्यागी उसके साथियों के खिलाफ जबरन जमीन जोतने एवं हरिजन एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।