जैदा की कृषि मंडी आज से बंद रहेगी
श्योपुर | ट्रकयूनियन की मनमानी के विरोध में लामबंद गल्ला व्यापारियों ने कृषि उपज मंडी में जिंसों की खरीद नहीं करने का ऐलान किया है। व्यापार मंडल की घोषणा के अनुसार सोमवार से जैदा कृषि उपज मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी। व्यापार मंडल श्योपुर के अध्यक्ष मदनमोहन गर्ग ने बताया कि ट्रक यूनियन द्वारा माल भाड़ा ढाई गुना बढ़ा दिया गया है। वहीं व्यापारियों को दूसरे शहर से मंगाने वाले ट्रकों में भी माल का परिवहन करने से रोका जा रहा है। इन हालात में व्यापारी अब मंडी में कृषि जिंसों की खरीद करने में असमर्थ हैं। व्यापार मंडल की अगुवाई में आंदोलित गल्ला व्यापारियों ने कहा कि 15 सितंबर सोमवार से जैदा कृषि उपज मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी।