- Hindi News
- मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ
मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ
क्षेत्रकी खुशहाली और लोक कल्याण की कामना को लेकर शहर के सब्जी मंडी स्थित श्रीमंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर संगीतमयी सुंदरकांड पाठ की शृंखला शुभारंभ शनिवार रात महाआरती के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का वाचन किया। इसके साथ ही अब मंशापूर्ण हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में मंदिर पर हर शनिवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 8 बजे मंदिर पर सामुहिक सुंदरकांड पाठ की शुरुआत के अवसर पर समिति पदाधिकारियों के अलावा धर्मप्रेमियो ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। रात 10 बजे तक ढोलक , मजीरे हारमोनियम की मीठी तान के बीच सुंदरकांड की चौपाइयोंं से समूचा वातावरण गंूजता रहा।