- Hindi News
- भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष को पद से हटाने लिखा पत्र
भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष को पद से हटाने लिखा पत्र
दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
किसानों ने सीएमडी को बताईं विद्युत समस्याएं
जिलेमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, इसलिए ऐसे जिलाध्यक्ष को पार्टी से हटाया जाना बहुत जरूरी है। ये मांग वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता नरेश कुमार जिंदल ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखे गए अपने पत्र में कही।
श्री जिंदल ने बताया कि हाल ही में नगरीय निकाय चुनावों में टिकट वितरण में मनमानी के चलते पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी। चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष की प|ी की भी हार हुई। अब जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद निर्दलीय नपाध्यक्ष चुने गए दौलतराम गुप्ता ने भाजपा के पार्षदों को पीआईसी मेंबर बनाया। लेकिन यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया को रास नहीं आई और उन्होंने पार्टी के तीन पार्षदों को निलंबित कर दिया। जिससे साफ है कि श्री सिसौदिया पार्टी को जोड़ने के बजाए तोड़ रहे हैं। इसलिए श्योपुर में पार्टी में को बचाने के लिए जिलाध्यक्ष बदला जाना अत्यंत आवश्यक है।
िसर्फ यही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है