पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्योपुर |दाऊदी बोहरासमाज के 52वे धर्मगुरु डॉ.सय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन की

श्योपुर |दाऊदी बोहरासमाज के 52वे धर्मगुरु डॉ.सय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |दाऊदी बोहरासमाज के 52वे धर्मगुरु डॉ.सय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन की 104 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में भव्य जुलूस निकाला। जुलूस में समाज के बैंडदल के साथ घुड़सवार जनआकर्षण का केंद्र बने। शहर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस में बोहरा समाज के बुजुर्ग, युवा और बच्चे जब तक सूरज चांद रहेगा, मौला तेरा नाम रहेगा जैसे नारे लगाते चले। जुलूस के बाद सैफी मस्जिद में जलसा रखा गया। जिसमें मदरसा के बच्चों ने मौलाना की शान में नाते कलाम पेश किए।