- Hindi News
- युवाशक्ति के हाथों में होगा जिला पंचायत का नेतृत्व
युवाशक्ति के हाथों में होगा जिला पंचायत का नेतृत्व
विजयी प्रत्याशी उनके समर्थक जश्न में डूबे, घोषणा बाद मंे होगी
भास्करसंवाददाता| श्योपुर/कराहल
जिलेमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे अंतिम चरण की काउंटिंग रविवार को हो गई। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक पांच दस में क्रमश: ममता गौरसिया कुबेर भिलाला सर्वाधिक मतों के साथ जीते, वहीं कराहल जनपद में भी 12 सदस्यों की हार-जीत स्पष्ट हो गई। हालांकि प्रशासन द्वारा इसकी अधिकृत घोषणा बाद में की जाएगी। इधर सर्वाधिक वोटों से आगे रहे प्रत्याशियों के समर्थक जश्न में डूब गए हैं, वहीं ओबीसी कैटेगरी के लिए आरक्षित जिला पंचायत को युवा नेतृत्व मिलना तय हो गया है।
कराहल के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एसडीएम एचसी कोरकु एवं तहसीलदार भरतकुमार की मौजूदगी में सुबह जिला पंचायत के दो वार्ड जनपद पंचायत सदस्य पदों के लिए ईवीएम से मतगणना शुरू हुई। चुनाव परिणाम जानने के लिए मतगणना स्थल के बाहर लोगों का भारी जमावड़ा लगा रहा। 10 बजे से मतगणना के रुझान आने लगे थे और 11 बजे मतगणना पूरी होने के साथ स्थिति साफ हो गई। प्रत्याशियों को मिले वोटों का ब्योरा उनके एजेंटों को मतगणना पर्ची के जरिए दे दिया गया।
सदस्य पद पर कुबेर भिलाला को मिले सर्वाधिक वोट
जिलापंचायत के वार्ड 5 से ममता गोरसिया और वार्ड 10 से कुबेर भिलाला सर्वाधिक वोट लेकर सदस्य चुने गए। जनता ने पुराने चेहरों को नकारते हुए 26 वर्षीय ममता गोरसिया और 38 वर्षीय कुबेर भिलाला पर भरोसा जताया है।
जिला पंचायत के सभी 10 वाडों की परिणाम स्पष्ट हो गए हैं। 10 में से चार वार्डों में भाजपा समर्थित पांच वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अधिकतम वोटों के साथ जीत चुके हैं, केवल घोषणा होना शेष है। वहीं एक प्रत्याशी तटस्थ है, जिसके पत्ते ऐन वक्त पर खुलेंगे। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की दावेदारी मजबूत है, यह कहा जा सकता है।
कराहल जनपद पद पर यह लोग जीते
{प्रेमबाई आदिवासी
{ सलीम खान
{ रामसिया आदिवासी
{ रामस्वरूप आदिवासी
{ स्वरूपा आदिवासी
{ संतोष जाट
{ गुड्डीबाई आदिवासी
{ निपूरीबाई भिलाला
{ मुरारी आदिवासी
{ प्रहलाद सिंह सिकरवार
{ रामदासी बाई
{ कल्पना कुशवाह
{ बादामी बाई
{ गुड्डीबाई
{ मेहरबान सिंह यादव
यह है जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य
परीक्षितधाकड़, दीपा मीणा, रामनिवास मौर्य, मुन्नी आदिवासी, अशोक गर्ग, सीमा विष्णु जाट, कविता मीणा, रामचरण बैरवा, ममता गोरसिया और कुबेर भिलाला।
जिला पंचायत कार्यालय श्योपुर। (फाइल फोटो)
अध्यक्ष पद की दौड़ में यह युवा आगे
जिलापंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस नेता ओमप्रकाश मीणा की पुत्रवधू दीपा दीनबंधु मीणा और किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष परीक्षित धाकड़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार है। दूसरी तरफ भाजपा की ओर से भाजपा नेता मूलचंद मीणा की पुत्रवधू कविता मीणा और सीमा विष्णु जाट अध्यक्ष पद की रेस में है। कराहल के वार्ड दस से कांग्रेस समर्थित कुबेर भिलाला के सदस्य चुने जाने के साथ ही विधायक रामनिवास रावत किंग मेकर की भूमिका में गए हैं।