- Hindi News
- National
- केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू
केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू
केंद्रीय विद्यालय में 40 सीटों के लिए 10 मार्च तक भरे जाएंगे फार्म
भास्कर संवाददाता|श्योपुर
जिले के केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। कक्षा पहली में कुल 40 सीटें हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए बच्चों के रजिस्ट्रेशन ऑफ लाइन होंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा रजिस्ट्रेशन फार्म जमा कराने की अंतिम तारीख 10 मार्च निर्धारित की गई है। केंद्रीय विद्यालय कार्यालय में रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराए जा सकेंगे। 18 मार्च को पहली कक्षा की सूची घोषित की जाएगी। जो 30 मार्च तक वैध मानी जाएगी।
25 प्रतिशत सीट गरीबों के बच्चों के लिए आरक्षित
केंद्रीय विद्यालय में रिजर्व कैटेगरी के लिए कोटा तय है। इसमें आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर गरीबों के बच्चों को प्रवेश मिलेगा। जबकि अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 7.5 प्रतिशत कोटा तय है। इसके अलावा विकलांग के लिए 3 प्रतिशत सीट रिजर्व रखी गई है। इसमें यदि किसी कोटे में सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन पर अन्य वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जा सकेगा।