भाजपा की बैठक आज
श्योपुर|भारतीय जनतापार्टी की जिला समीक्षा बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पर होने जा रही है। दोपहर 12 बजे से आयोजित इस बैठक मेें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं साडा ग्वालियर के अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान पार्टी की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया ने पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं से बैठक में नियत समय पर उपस्थित होने को कहा है।