पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधानसभा में उठेगा संविदा शिक्षकों की चयन परीक्षा अटकने का मामला

विधानसभा में उठेगा संविदा शिक्षकों की चयन परीक्षा अटकने का मामला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षित बेरोजगार युवाओं को विधायक का आश्वासन

भास्कर संवाददाता | विजयपुर/श्योपुर

मप्र व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्रदेश में संविदा शाला शिक्षक वर्ग एक, दो व तीन की चयन परीक्षा बार बार निरस्त कर दिए जाने का मामला बजट सत्र के दौरान विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। यह बात मंगलवार को विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने उनके निवास पर ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षित बेरोजगार युवाओं से कही। इस दौरान शिक्षित बेरोजगारों ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने राजनीतिक फायदा उठाने की गरज से संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को जानबूझ कर लटका रखा है। सरकार के इस रवैए के चलते ओवरऐज होने की कगार पर खड़े युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

विजयपुर व आसपास गांव से बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने मंगलवार को विधायक निवास पर जाकर विधायक रामनिवास रावत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विधायक को बताया कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा कई बार परीक्षा तिथियां घोषित करने के बाद भर्ती प्रक्रिया संपन्न नहीं कराई गई है। जिससे युवाओं के सपनों को ग्रहण लग रहा है। रोजगार के लिए युवाओं को दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। सरकार के ढुलमुल रवैये से प्रदेश के लाखों नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उक्त आशय का ज्ञापन देने वालों में दुर्गेश शर्मा, आशीष मित्तल, दिनेश भदौरिया,बंटी राठौर,इकबाल खान,रेखा शुक्ला, मोनू श्रीवास संजय शर्मा आदि शामिल थे।

विजयपुर में विधायक को ज्ञापन देते शिक्षित बेरोजगार।

खबरें और भी हैं...