अफसरों ने 6 घंटे में निपटाईं 50 उपभोक्ताओं की शिकायतें
भास्कर संवाददाता| मानपुर/श्योपुर
मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी द्वारा मंगलवार को भोगिका में विद्युत उपभोक्ता निवारण शिविर लगाया गया। कार्यपालन यंत्री अनूप सक्सैना के निर्देशन में सुबह 11 बजे प्रारंभ इस शिविर में दिनभर उपभोक्ताओं का तांता लगा रहा। इसी क्रम में मंगवार को बड़ौदा क्षेत्र के नयागांव में तथा 15 फरवरी को विजयपुर नगर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद 16 को बगडुवा, दांतरदा एवं ढोढर, 17 को रतोदन,18 को संूसवाड़ा,19 को प्रेमसर,22 को मानपुर एवं इकलौद,24 को गोहटा एवं सहसराम ,25 को बरौली तथा 26 फरवरी को ग्राम सहसराम में कैंप में शिकायतों का निवारण किया जाएगा।