श्योपुर में होगी कबड्डी व कराहल में वाॅलीबाल
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में श्योपुर की दोनों विधानसभाओं में विधायक कप के तहत खेल प्रतियोगिताएं 13 और 17 फरवरी को आयोजित की जाएंगी। श्योपुर के पाली रोड पुराना एसपी ऑफिस खेल मैदान में कबड्डी प्रतितयोगिता और कराहल में स्कूल खेल मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता रखी गई है।
खेल गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं खेलों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से युवाओं को सहभागी बनाने विधानसभा क्षेत्र में विधायक कप का आयोजन किया जा रहा है। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में पुराना एसपी खेल मैदान पर 13 फरवरी की सुबह 11 बजे विधायक दुर्गालाल विजय के मुख्य आतिथ्य में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में आयु बंधन नहीं है। टीमों की इन्ट्री 13 फरवरी को 11 बजे तक होगी। अगले दिन 14 फरवरी को विधायक व अन्य अतिथि समापन के साथ पुरूस्कार बांटेंगे। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के कराहल ब्लॉक मुख्यालय पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक सकूल के खेल मैदान में 17 फरवरी को वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक रामनिवास रावत करेंगे।