पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्र ने शुरू किया विद्या लक्ष्मी पोर्टल, नहीं लगाना पड़ेंगे एजेंट के चक्कर

केंद्र ने शुरू किया विद्या लक्ष्मी पोर्टल, नहीं लगाना पड़ेंगे एजेंट के चक्कर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र ने शुरू किया विद्या लक्ष्मी पोर्टल, नहीं लगाना पड़ेंगे एजेंट के चक्कर

श्योपुर |उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को एजुकेशन लोन के लिए अब केंद्र सरकार के मानव विकास मंत्रालय ने विद्या लक्ष्मी नाम से पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल पर शिक्षा ऋण देने वाले बैंक सहित रिफंड व ब्याज दर की भी पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

प्रथम चरण में विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर 22 प्रकार के शिक्षा ऋण के लिए 13 राष्ट्रीयकृत बैंकों को पंजीकृत किया है। मानव विकास मंत्रालय द्वारा यह पोर्टल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी विद्यार्थी धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। बारहवीं कक्षा के बाद जो विद्यार्थी आगे उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन लेना चाहते हैं, वे नेट के जरिए पोर्टल से घर बैठे सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों या अभिभावकों को भटकने की आवश्यकता नहीं है। सर्वाधिक लाभ उनको होगा जो कम जानकारी के अभाव में अधिक ब्याज पर लोन उठा लेते हैं और बाद में लोन चुकाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह पोर्टल विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक है। हेल्प लाइन पर भी जानकारी- लीड बैंक अधिकारी सी.के. चौहान ने बताया उच्च शिक्षा लोन के लिए www.vidyalakshmi.co.in पर मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कराना होगा। उसके पश्चात विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद एक यूनिक कोड नंबर मिलेगा जिसकी सहायता से किस बैंक से लोन लेना है यह जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराने के साथ आॅनलाइन आवेदन अपलोड करना होगा। इसके अलावा हेल्पलाइन-040-33524000 के माध्यम से भी जानकारी ली जा सकती है।

खबरें और भी हैं...