- Hindi News
- National
- प्री एक्जाम में फेल होने पर कक्षा 10 की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
प्री-एक्जाम में फेल होने पर कक्षा 10 की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
श्योपुर | सिटी कोतवाली थानांतर्गत शहर के कमालखेड़ी में सोमवार की देर शाम कक्षा 10 की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्री-एक्जाम में फेल होने पर छात्रा ने परिजनों की अनुपस्थिति में घर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी अंजली शर्मा ने बताया कि कमालखेड़ी निवासी छात्रा पूजा शिवहरे (16) पुत्री सत्यनारायण शिवहरे ने सोमवार की शाम 7 बजे फांसी लगा ली। घटना के दौरान छात्रा पूजा के माता-पिता बाजार आए थे। घर पर अकेले होने का फायदा उठाकर पूजा ने फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि हाल ही में हुए प्री-एक्जाम में स्कूल से छात्रा को बताया गया था कि वह फेल हो गई है। संभवत: इसी वजह से पूजा ने आहत होकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना के बाद मंगलवार की सुबह शव का पीएम कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।