पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्योपुर जिले के आठ कलाकार बने विजेता

श्योपुर जिले के आठ कलाकार बने विजेता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चयनित प्रतिभागी उज्जैन में 23 से 25 तक राज्योत्सव में करेंगे भागीदारी

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

संस्कृति विभाग की ओर से प्रदेश की प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस पर भारत पर्व के तहत मुरैना में संपन्न हुई संभाग स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में श्योपुर के आठ कलाकार विजेता घोषित किए गए हैं। संभागायुक्त शिवानंद दुबे ने गुरुवार को परिणाम घोषित किए थे। घोषित परिणामों की जानकारी शुक्रवार को कलेक्टोरेट पर सभी विजेता प्रतिभागियों को दी गई। विजेता कलाकारों ने खुशी का इजहार किया। चयनित कलाकारों को उज्जैन में 23 से 25 फरवरी तक होने वाले संस्कृति विभाग के राज्योत्सव में भागीदारी करने का मौका मिलेगा।

जिला पंचायत के सीईओ डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने बताया कि संभागीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत साहित्य विधा में कुमारी प्रियंका दर्पे ने प्रथम और नमन भारती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं संगीत विधा में ढोलक वादक महावीर वर्मा प्रथम एवं बांसुरी वादक नन्हे खां तृतीय स्थान पर रे। चित्रकला में केशव जंगम ने प्रथम तथा शिल्प में अब्दुल खालिक ने प्रथम स्थान हासिल किया है। नृत्य में कुमारी सुनयना नाथ ने द्वितीय और शारदा पटेलिया के दस सदस्यीय दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

प्रतिभा के जिला नोडल अधिकारी डीईओ अजय कटियार ने बताया कि संस्कृति संचालनालय द्वारा राज्योत्सव 23 से 25 फरवरी तक उज्जैन में रखा गया है। जिसमें श्योपुर जिले के चयनित कलाकारों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने पर खुशी जाहिर करते विजेता प्रतिभागी।

खबरें और भी हैं...