पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्डवार फोटो मतदाता सूची के लिए तीनों निकाय में अधिकारी नियुक्त

वार्डवार फोटो मतदाता सूची के लिए तीनों निकाय में अधिकारी नियुक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायो की फोटो युक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसमें वार्डवार फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल सोलंकी द्वारा शुक्रवार को रजिस्ट्री करण अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी नियुक्त किए गए है। जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद श्योपुर के लिए उपजिला निर्वाचन अधिकारी केके सिंह गौर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी श्योपुर एवं तहसीलदार को बीपी पाराशर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपीलीय अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार नगर परिषद विजयपुर के लिए तहसीलदार को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा एसडीएम को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद बड़ौदा के लिए तहसीलदार को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एडीएम विजयपुर को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...