पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायतों में पांचवें दिन भी कामकाज ठप रहा

पंचायतों में पांचवें दिन भी कामकाज ठप रहा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साढ़े तीन सौ मनरेगाकर्मी जिला एवं जनपद सात दिवसीय हड़ताल पर

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

नियमितीकरण की मांग को लेकर जिले की तीनों जनपद पंचायतों में कार्यरत संविदा अधिकारी-कर्मचारी और रोजगार सहायकों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। मनरेगाकर्मियों ने जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना दिया। हड़ताल के कारण जिले की सभी 225 ग्राम पंचायतों में न सिर्फ ग्रामीण विकास की योजनाएं ठप है, बल्कि पंचायत संबंधी लोगों के जरूरी काम भी अटके हुए हैं।

नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर 225 रोजगार सहायक समेत करीब साढ़े तीन सौ संविदा अधिकारी , कर्मचारी 8 फरवरी से सात दिन की हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल के चलते ग्राम पंचायत क्षेत्र में शौचालय निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,जन धन योजना, समग्र आईडी, जन्म-मृत्यु पंजीयन जैसे लोगों के जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं।

14 को खत्म होगी हड़ताल

पंचायत विभाग के अधीन कार्यरत संविदा अधिकारी, कर्मचारी व रोजगार सहायक मुख्य रूप से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा नवीन समेकित संविदा नीति 2015 को तत्काल निरस्त करने की भी मांग भी शामिल हैं। मनरेगाकर्मियों द्वारा 14 फरवरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को देकर हड़ताल समाप्त की जाएगी।

नियमतीकरण को लेकर हड़ताल के तहत धरने पर बैठे मनरेगा कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...