पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम से छठे वेतनमान की मांग करेगी अध्यापक कांग्रेस

सीएम से छठे वेतनमान की मांग करेगी अध्यापक कांग्रेस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | म.प्र. अध्यापक कांग्रेस की जिला इकाई द्वारा आगामी 14 फरवरी को गोरस महोत्सव में भागीदारी करने आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से छठा वेतनमान लागू करने के निर्देश जारी करने की मांग की जाएगी। अध्यापक कांग्रेस के जिला संयोजक लेखराज बंसल ने बताया कि 14 फरवरी को गोरस महोत्सव में भागीदारी करने आ रहे मुख्यमंत्री को छटे वेतनमान का आदेश शीघ्र जारी करने व जिले में कार्यरत अध्यापक संवर्ग की स्थानीय समस्याओं के संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। श्री बंसल ने 14 फरवरी को अध्यापक कांग्रेस के पदाधिकारियों व अध्यापकों से अधिक से अधिक संख्या में हजारेश्वर पार्क में एकत्रित होने के बाद निजी वाहनों से गोरस पहुंचने का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...