पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेलेंटाइन डे मनाने वालों का विरोध करने का ऐलान

वेलेंटाइन-डे मनाने वालों का विरोध करने का ऐलान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | शिवसेना ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे का विरोध करने का ऐलान किया है। वहीं जय मिनेष संगठन ने भी विरोध करने का निर्णय लिया है। शिवसेना के जिला प्रमुख संजय सक्सेना ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण के नाम पर युवाओं को भटकाया जा रहा है। यदि कोई प्रेमी जोड़ा इस परंपरा का पालन करता मिला तो उसे शिव सैनिकों का विरोध झेलना पड़ेगा। उधर जयमिनेष संगठन के नगर अध्यक्ष केशव मीणा ने बताया संगठन की बैठक में वेलेंटाइन-डे का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया है।

खबरें और भी हैं...